चीन देश के बाद अब भारत में फैल रहे कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) से बचने के लिए लोगों को क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

कोरोना वाइरस क्या है,coronavirus kya hai,कोरोना वाइरस के लछ्ण,चीन देश के बाद अब भारत में फैल रहे कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) से बचने के लिए लोगों को क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? Santalivideos.com
            image by - financialexpres
दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले चीन देश में फैले घातक कोरोना वायरस ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है और करीब 2000 से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं। कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन में आपातकाल की घोषणा कर दी है, हालांकि अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति की घोषणा नहीं की है।
तो आइए जानते हैं कि कोरोना वायरस क्या है तथा इसके लक्षण क्या है,और इससे बचने के उपाय क्या हैं।

क्या है कोरोना वायरस
कोरोना असल में वायरसों का एक बड़ा समूह है जो जानवरों में आम है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीएस) के अनुसार, कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। नया चीनी कोरोनो वायरस, सार्स वायरस की तरह है। इसके संक्रमण से बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं हो जाती हैं। यह न्यूमोनिया का कारण भी बन सकता है। इसकी स्थिति मिडल ईस्ट रेस्पाइरेट्री सिंड्रोम (एमईआरएस) और सेवल एक्युट रेस्पाइरेट्री सिंड्रोम (सार्स) से काफी मिलती जुलती है।
हांगकांग विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वायरोलॉजिस्ट लियो पून, जिन्होंने पहले इस वायरस को डिकोड किया था, उन्हें लगता है कि यह संभवतः एक जानवर में शुरू हुआ और मनुष्यों में फैल गया।

यह वायरस कैसे फैलता है?
WHO के मुताबिक कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। इसका मतलब है कि यह 2019-nCoV के जरिए जानवरों से मानव में फैला है। माना जा रहा है कि 2019-nCoV सीफूड खाने से फैला था। लेकिन अब कोरोना वायरस मानव से मानव में फैल रहा है। यह कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकता है। खांसी, छींक या हाथ मिलाना जोखिम का कारण बन सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।

कोरोना वायरस के असर के लक्षण
इस वायरस से मरने वालों की औसत उम्र 73 साल है । मृतकों में सबसे उम्रदराज शख्स 89 साल का था जबकि सबसे कम उम्र के लिहाज से 48 साल के व्यक्ति की मौत हुयी।
कोरोना वायरस के लक्षणों में नाक बहना, खांसी, गले में खराश, कभी-कभी सिरदर्द और बुखार शामिल है, जो कुछ दिनों तक रह सकता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए यह घातक है। बुजुर्ग और बच्चे इसके आसान शिकार हैं। निमोनिया, फेफड़ों में सूजन, छींक आना, अस्थमा का बिगड़ना भी इसके लक्षण हैं।

क्या इसका इलाज संभव है?
इसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। न तो कोरोना वायरस ( CoV ) की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। इससे बचने का यही तरीका है कि ऐहतियात बरतें। किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। मास्क पहनें। अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं।

इस वायरस से बचने के उपाय क्या है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने अथवा उसे कम करने के लिए कुछ आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने भी ट्वीट किया है। ट्वीट में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए और उसके खतरे को कम करने के उपाय बताए गए हैं।
कोरोना वाइरस क्या है,coronavirus kya hai,कोरोना वाइरस के लछ्ण,चीन देश के बाद अब भारत में फैल रहे कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) से बचने के लिए लोगों को क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? Santalivideos.com
                  image by - google images

ट्वीट के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए किए जा सकते हैं:
1) अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2) खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3) जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4) मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5) जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।
कोरोना वाइरस क्या है,coronavirus kya hai,कोरोना वाइरस के लछ्ण,चीन देश के बाद अब भारत में फैल रहे कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) से बचने के लिए लोगों को क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? Santalivideos.com
                  image by- The Sun
I hope की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी तो ऐसी ही जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ ,Daily विजिट कीजिये हमारे वेबसाइट को

और भी यूजफुल नॉलेज के लिए ➡➡➡

0 Response to "चीन देश के बाद अब भारत में फैल रहे कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) से बचने के लिए लोगों को क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel