Santalistars

News

  • Beranda
  • TopicNews
    • Blogger
    • Widget
    • Redesign
  • Pro Template
  • Subscribe
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • FOLLOW
  • Disclaimer - Privacy Copyright © 2024 - 2028
  • Template
  • Blogger
  • Widget
  • Redesign
  • Jasa Web
जनता कर्फ्यू क्या होता है और इसे क्यो लगाया गया है ?
Comments FOLLOW SITE

जनता कर्फ्यू क्या होता है और इसे क्यो लगाया गया है ?

जनता कर्फ्यू क्या होता है और इसे क्यो लगाया गया है ?
Profil Info Written By Soren
 जनता कर्फ्यू क्या होता है?
 
आज पूरे विश्व के सामने कोरोना वायरस या कोविड-19 की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है. इस महामारी की चपेट में विश्व के 100 से अधिक देश हैं, इससे लगभग 9000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 2 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं. भारत में इससे 190 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4 लोगों की मौत हो चुकी है.
janta-curfew,covid-19,coronavirus 2020
                               फोटो क्रेडिट - The NewYork Times
इस भयंकर माहौल में हर देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय कर रहा है. भारत में लोग इकोनोमिक लॉकडाउन की अफवाहों में जी रहे हैं, इसी बीच इन अफवाहों को विराम देने के लिए प्रधानमन्त्री मोदी ने देश में किसी भी इकोनोमिक लॉकडाउन से इंकार किया और लोगों से खाने पीने के सामान खरीदने की होड़ से बचने की अपील के साथ साथ जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है.

अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये जनता कर्फ्यू क्या होता है और इसके क्या उद्येश्य हो सकते हैं? आइये विस्तार से जानते हैं इस लेख में;

जनता कर्फ्यू क्या होता है (Meaning of Janatha Curfew)

आसान शब्दों में जनता कर्फ्यू से तात्पर्य है 'जनता के लिए, जनता द्वारा लगाया गया कर्फ्यू'. अर्थात इस प्रकार के माहौल में जनता स्वयं ही कम मात्रा में एक दूसरे से संपर्क में आएगी. 

मोदी जी ने जनता से अपील की है कि जनता कर्फ्यू के दिन कोई भी नागरिक; सड़क पर ना जाए, घर से बाहर न निकले, न मोहल्ले में जाए. PM मोदी ने देश में 22 मार्च (रविवार) को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे (Janatha Curfew Timing) तक जनता कर्फ्यू को लागू करने की अपील की है.

जनता कर्फ्यू को सुचारू रूप से लागू करने के लिए पुलिस सायरन बजाती हुई सड़कों पर घूम सकती है और जो लोग घरों के बाहर, सडकों पर घूम रहे हैं उन्हें घर के अंदर जाने के लिए कह सकती है.मोदी जी ने राज्य सरकों से भी अपील की है कि वे जनता कर्फ्यू लागू करने के लिए जरूरी कदम उठायें.

जनता कर्फ्यू के उद्येश्य (Objectives of Janatha Curfew)
janta-curfew,covid-19,coronavirus 2020

दरअसल कोविड19 का असर तब ज्यादा होता है जब एक संक्रमित व्यक्ति कई अन्य स्वस्थ लोगों के संपर्क में आता है. इसलिए सरकार, जनता कर्फ्यू के माध्यम से लोगों का आपसी संपर्क कम करना चाहती है ताकि इस बीमारी से फैलने वाले संक्रमण को रोका जा सके.

वर्तमान में ऐसा हो रहा है कि जो व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है वह बाहर; बाजार, शोपिंग मॉल,पब्लिक ट्रांसपोर्ट, नाई की दुकान, ऑफिस इत्यादि में जाकर स्वस्थ लोगों को संक्रमित कर रहा है जिससे प्रतिदिन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है.



इसलिए जनता कर्फ्यू का मुख्य उद्येश्य पर्सन टू पर्सन कांटेक्ट को कम करना है ताकि इस बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

उम्मीद है कि इस लेख को पढने के बाद आप समझ गये होंगे कि आखिर ये जनता कर्फ्यू क्या होता है और इसको लागू करने के क्या उद्येश्य हैं?

और भी पढ़ें

कोरोना वायरस की सावधानियां जरूर बरतें-

ऐसे लोगों को पहचान सकते हैं, जो बिना लक्षणों के कोरोना वायरस कैरी कर रहे हैं?





Share this post

0 Response to "जनता कर्फ्यू क्या होता है और इसे क्यो लगाया गया है ?"

Post a Comment

Newer Post Older Post Home
Subscribe to: Post Comments (Atom)

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel

Main Tags

Best Website Movie Download Collection GK LIFESTYLE(जीने की राह) MOVIE REVIEW MP3 DOWNLOAD PHOTO Santali Books Online Santali Dj Santali Good Morning Photo Santali Shayari Santali video lyrics ज्ञान की बातें संताली आर्टिकल

Most Recent

Responsive Advertisement

Facebook

Responsive Advertisement

Kategori

Popular Posts

  • जनता कर्फ्यू क्या होता है और इसे क्यो लगाया गया है ?
  • सबसे गजब के मनोविज्ञान में से कुछ तथ्य
  • जीवन का सही उद्देश्य क्या होना चाहिए?
  • Captain Marvel 2019 720p HDCAM HINDI Watch online
  • कौन से चीज़े जिंदगी को जीने लायक बनाती है?
  • चीन देश के बाद अब भारत में फैल रहे कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) से बचने के लिए लोगों को क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
  • पोर्न मूवीज की असलियत

CATEGORIES

  • Tech
  • News
  • Politics
  • Bollywhood

Navigasi

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Menu Site

  • Off Topik
  • Redesign
  • Traffic
  • Info Iklan
Copyright © 2020
Santalistars