फिल्मफेयर अवार्ड 2020 की घोषणा

फिल्मफेयर अवार्ड 2020 की घोषणा

फिल्मफेयर अवार्ड 2020 की घोषणा

फिल्मफेयर अवार्ड 2020 की घोषणा

फिल्मफेयर अवार्ड 2020 की घोषणा कर दी गयी है . 65वें फिल्मफेयर अवॉड्स में ' गली बॉय ' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला , जबकि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को इसी फिल्म लिए ' बेस्ट एक्टर इन अलीडिंग रोल के पुरस्कार से नवाजा गया . गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में इस समारोह का आयोजन द्वारा किया गया . इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जोया अख्तर को मिला .
65th filmfare award 2020,gully boy photo,filmfare award,filmfare 2020
                               image by-dekh news
' गली बॉय ' के लिए ही बेस्ट सपोटिंग ऐक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी आर बेस्ट सपोर्टिग ऐक्ट्रेस अमृता सुभाष चुने गये . बेस्ट म्युजिक अल्बम का अवॉर्ड भी इसी फिल्म के लिए जोया अख्तर और अंकुर तिवारी को मिला . बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायलॉग कैटेगरी के अवॉर्ड भी ' गली बॉय ' की झोली में गये , ' आर्टिकल 15 ' ने बेस्ट फिल्म क्रिटिक चॉइस एवं इसी फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना ने वेस्ट एक्टर क्रिटिक चॉइस का अवॉर्ड जीता , बेस्ट ऐक्ट्रेस क्रिटिक चॉइस फिल्म ' सांड की आंख ' के लिए भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू चुनी गयी .

भावना ने किया तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ
bhawna jatt,santali video,santalivideos.com,news ,gk bhawna jatt olaympic
                                         image by- zee news 
भारत को एक और ओलिंपिक कोटा मिल गया है . महिला एथलीट भावना जाट ने रांची में नेशनल चैंपियनशिप में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम करने के साथ टोक्यो ओलिंपिक - 2020 लिए क्वॉलिफाइ किया है . उन्होंने महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल रेस एक घंटा 29 मिनट 54 सेकेंड में पूरा किया , जबकि ओलिंपिक क्वॉलिफाई करने के लिए निर्धारित समय एक घंटा 31 मिनट है .

नयी दिल्ली में राष्ट्रीय ऑर्गनिक फूड फेस्टिवल का आयोजन
organic food fest 2020 new delhi ,santalivideos.com
                                                    image by- News vibes of india
खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है . बहुत से समूह अपने मसालों, फलों , सब्जियों और मेवा आदिकी प्रदर्शनी लगायेंगे . इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य ऑर्गनिक प्रोडक्टसको बढ़ावा देना है . फेस्टिवल का लक्ष्य है ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऑर्गेनिक  फूड के बारे मे जानकारी मिले एवं उन्हें इससे जुड़े हुए ट्रेनिंग प्रोग्राम , मार्केटिंग इनोवेशन प्रोग्राम के बारे में भी अवगत कराया जाये .

ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नये वित्त मंत्री
rishi sunak,santalivideos.com
                                        image by - The Economic Times
 भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नये वित्त मंत्री बनाये गये हैं . ब्रिटेन के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बीच पाकिस्तानी मूल के वित्तमंत्री साजिद जाविद ने इस्तीफा दे दिया . इसके बाद ऋषि सुनक को ब्रिटेन के वित्त मंत्री बनाया गया है . ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में प्रीति पटेल और आलोक शर्मा समेत अब भारतीय मूल के तीन सांसद महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं .

And More Usefull Article➡➡

0 Response to "फिल्मफेयर अवार्ड 2020 की घोषणा "

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel